सोनभद्र, जनवरी 15 -- सोनभद्र/सलखन, हिन्दुस्तान टीम। छत्तीसगढ़ के आदिवासी नेता और मंत्री रामविचार नेताम ने गुरुवार को राबर्ट्सगंज के सलखन में राजा बलदेव दास बिड़ला इंटर कालेज में विधायक खेल महाकुंभ का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि यह सेवादारों की सरकार है। खेल को बच्चों का भविष्य बताते हुए उन्हें सही मार्गदर्शन करने की जरूरत पर बल दिया। उन्होंने कहा कि यह राम भक्तों की सरकार है। ऐसे में हम सेवादार हैं और सेवादार का काम है गरीब दीन दुखियों शोषितों वंचितों की सेवा करना। यही कार्य जहां-जहां भी हमारी सरकार है हमारी पार्टी के लोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस विद्यालय परिसर में जिस तरह अटल आवासीय विद्यालय के बच्चों ने योग वॉलीबॉल व अन्य खेल का प्रदर्शन किया वह अपने आप में इनके उज्जवल भविष्य का परिचायक है। हम सभी को इनके उज्जवल भविष्य के लिए इनका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.