गाजीपुर, अप्रैल 12 -- गाजीपुर, संवाददाता। जिले की मंगई नदी पर जनसहयोग से निर्मित नव पुल का रविवार को उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रयागराज हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति शेखर कुमार यादव ने फीता काट कर किया। इस अवसर पर न्यायमूर्ति शेखर कुमार यादव ने कहा कि यह सेतु केवल ईंट-पत्थरों का ढांचा नहीं, बल्कि जनसंकल्प, सहयोग और सामूहिक प्रयास का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि जब समाज एकजुट होता है तो असंभव कार्य भी संभव हो जाते हैं। उन्होंने शासन-प्रशासन से अपील की कि ऐसे जनहित के कार्यों में सहयोगी भूमिका निभाई जाए, ताकि विकास की गति बाधित न हो। उन्होंने इस पुल को क्षेत्र के विकास, रोजगार सृजन और सामाजिक समरसता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। यादव महासभा के जिलाध्यक्ष सुजीत यादव ने कहा कि यह पुल किसानों, मजदूरों और आम जनता के लिए...