रामगढ़, अप्रैल 11 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि झारखंड में लगातार सामने आ रहे ट्रेजरी घोटालों और सरकारी कर्मचारियों के वेतन भुगतान में हो रही देरी को लेकर सियासत तेज हो गई है। धनबाद के बाद अब हजारीबाग में ट्रेजरी घोटाले का मामला सामने आने से राज्य सरकार की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। वहीं, पिछले आठ दिनों से सरकारी कर्मचारियों का वेतन बंद रहने से असंतोष भी बढ़ता जा रहा है। हम पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डब्लू महतो ने इस पूरे मामले को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ प्रशासनिक चूक नहीं, बल्कि संगठित भ्रष्टाचार का मामला है। एक ओर कर्मचारियों को उनका हक नहीं मिल रहा, तो दूसरी ओर सरकारी खजाने की खुली लूट जारी है। इससे साफ है कि सरकार पूरी तरह नियंत्रण खो चुकी है। महतो ने आगे कहा कि ट्रेजरी जैसे संवेदनशील विभाग में ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.