यह सांस्कृतिक विरासत, आस्था और इतिहास के सम्मान का क्षण; भोजशाला के फैसले पर बोले MP के CM
भोपाल, मई 15 -- मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने प्रदेश के धार जिले में स्थित भोजशाला परिसर को लेकर शुक्रवार को महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए उसे वाग्देवी सरस्वती का मंदिर माना, साथ ही वहां होने वाली नमाज की अनुमति को रद्द कर दिया। इस फैसले को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी प्रतिक्रिया दी और इसे देश की सांस्कृतिक विरासत, आस्था और इतिहास के सम्मान का महत्वपूर्ण क्षण बताया। उन्होंने कहा कि माननीय न्यायालय का यह निर्णय स्वागतयोग्य है। राज्य सरकार इसके प्रभावी क्रियान्वयन हेतु आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने में पूर्ण सहयोग प्रदान करेगी। इस बारे में सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रदेश के मुखिया ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'माननीय उच्च न्यायालय द्वारा धार की ऐतिहासिक भोजशाला को संरक्षित स्मारक एवं मां वाग्देवी की आराधना स्थली मानते ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.