यह लव जिहाद नहीं; मुस्लिम लड़के से शादी करना चाहती है हिंदू लड़की, HC ने सुरक्षा दिलाई
कोलकाता।, जुलाई 29 -- पश्चिम बंगाल में एक 31 साल की प्राइवेट ट्यूटर ने 35 साल के बिजनेसमैन की लव स्टोरी पिछले एक दशक से अधिक समय से चल रही है। दोनों के परिवार हावड़ा के एक ही इलाके में रहते हैं। सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन जैसे ही उन्होंने शादी करने का फैसला किया तो विभिन्न समूहों से उन्हें और उनके परिवारों को लगातार धमकियां मिलने लगीं। हिंदू युवती और मुस्लिम युवक ने इन धमकियों के आगे झुकने से इनकार कर दिया और कानून का दरवाजा खटखटाते हुए कलकत्ता हाईकोर्ट का रुख किया। कलकत्ता हाईकोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए पुलिस को निर्देश दिया है कि शादी के दिन यानी आज 29 जुलाई को इस अंतरधार्मिक कपल को पूरी सुरक्षा मुहैया कराई जाए। इसके अलावा अदालत ने उलुबेरिया थाना प्रभारी को शादी संपन्न होने के सात दिनों के भीतर एक विस्तृत रिपोर्ट पेश करने का आदेश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.