बहराइच, अगस्त 21 -- बहराइच, संवाददाता। साइबर ठगों ने मोतीपुर थाने में तैनात दरोगा संजीत कुमार सिंह को उनके जन्मदिन पर ही अपना शिकार बना लिया। ठगों ने मोबाइल हैक कर महज 35 मिनट में उनके तीन खातों से करीब सात लाख रुपये पार कर दिए। पीड़ित ने समय रहते संबंधित बैंकों की हेल्पलाइन पर संपर्क कर रकम होल्ड करने की गुहार लगाई, लेकिन खाते फ्रीज नहीं हो सके। इससे बैंकिंग व्यवस्था के उन दावों पर भी सवाल खड़े हो गए हैं, जिनमें संदिग्ध लेनदेन पर तत्काल कार्रवाई की बात कही जाती है। यह भी पढ़ें- Kausambi News: साइबर शातिरों ने युवक के खाते से निकाले एक लाख रुपयेमामले की जांच दरोगा के अनुसार अज्ञात साइबर ठगों ने महाराजगंज स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के खाते से 35 मिनट में 11 बार में कुल 6,92,550 रुपये निकाल लिए। रकम सिटी बैंक और यस बैंक के खातों में ट्रांसफर की ग...