यह यात्रा का अंत नहीं.. आजम का किला ढहाने वाले IAS आंजनेय की पोस्ट ने बढ़ाई हलचल
रामपुर, अगस्त 24 -- सात बार प्रतिनियुक्ति का अभूतपूर्व विस्तार, लगातार साढ़े पांच वर्षों तक मुरादाबाद मंडल के शीर्ष प्रशासनिक पद पर एकाधिकार और रामपुर की सियासत का भूगोल बदलने वाली छवि...। मूल कैडर सिक्किम लौटने से पहले आईएएस आंजनेय कुमार सिंह का एक्स पर एक संदेश अब उनके अगले पड़ाव को लेकर प्रशासनिक और सियासी गलियारों में नई बहस छेड़ रहा है। 'यात्रा को विराम देने' लेकिन 'अंत न होने' और 'समय के किसी क्षण में फिर शुरू होने' की बात कहने वाले इस संदेश के अपने-अपने मायने निकाले जा रहे हैं। समर्थक इसे महज विदाई नहीं, बल्कि भविष्य की नई भूमिका का संकेत मान रहे हैं, जबकि विरोधी खेमा इसे प्रशासनिक अध्याय के समापन के तौर पर देख रहा है। आन्जनेय के करीब 11 साल के यूपी प्रवास और खासकर रामपुर में आजम खां से सीधे टकराव वाली प्रशासनिक छवि के बीच उनके एक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.