मुंबई।, जुलाई 30 -- High Court News: बॉम्बे हाईकोर्ट ने बुधवार को एक अहम आदेश सुनाते हुए कहा कि हम भारत में रहते हैं, कार्रवाई करते समय हमें व्यावहारिक रुख अपनाना होगा। कोर्ट का यह बयान नवी मुंबई स्थित चार सितारा होटल पार्क इन बाय रेडिसन की उस याचिका पर आया जिसमें खाद्य सुरक्षा लाइसेंस रद्द करने के फैसले को चुनौती दी गई थी। अदालत ने लाइसेंस बहाल करने का आदेश देते हुए कहा कि जब होटल की स्वच्छता, रखरखाव और संचालन की रिपोर्ट संतोषजनक पाई गई है तो ऐसे में केवल दो कीड़े मिलने के आधार पर लाइसेंस को रद्द रखना उचित नहीं है। इस मामले की सुनवाई करते हुए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश रवींद्र घुगे और न्यायमूर्ति गौतम अनखड़ की पीठ ने एक व्यावहारिक रुख अपनाते हुए कहा, "हम भारत में हैं, हमें एक व्यावहारिक रुख अपनाना होगा।" खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) के नए...