वरिष्ठ संवाददाता, मार्च 16 -- UP News: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि पुलिस सब इंस्पेक्टर (दरोगा) भर्ती परीक्षा में 'पंडित' वाले सवाल पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि इस मामले को लेकर बेवजह विवाद किया जा रहा है। हालांकि सवाल लिखने का तरीका गलत था। अब उसकी व्याख्या गलत हो रही है। उन्होंने इस सवाल को तैयार करने के लिए कुछ अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया। कहा कि यह सवाल ऐसे अधिकारियों ने तैयार किया जो आज भी विपक्षी दलों की मानसिकता से प्रभावित है। कैबिनेट मंत्री सोमवार को गोरखपुर में रहे। वह महाराजगंज में होने वाली सभा को संबोधित करने जा रहे थे‌ । इस दौरान उन्होंने गोरखपुर में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि इस बार विधानसभा चुनाव में पार्टी 62 सीटों पर तैया...