नई दिल्ली, मार्च 9 -- जब भाजपा और कांग्रेस सांसदों की बात होती है उनके बीच मतभेद और गतिरोध की खबरें ही आम होती हैं। खासतौर पर संसद भवन के अंदर दोनों दलों के बीच अक्सर ही विभिन्न मुद्दों पर भिड़ंत होती रहती है। लेकिन आज हम आपको इन दो दलों के सांसदों की ऐसी खबर बताने जा रहे हैं, जिसे सुनकर आप भी खुश हो जाएंगे। लोकसभा के दो सांसद ऐसे हैं, जो सैलरी ही नहीं लेते। इनमें से एक भाजपा और दूसरे कांग्रेस से हैं। इंडिया टुडे के मुताबिक यह दोनों सांसद हैं नवीन जिंदल और डॉ. बिमोल अकॉइजम अंगोमच। नवीन जिंदल हरियाणा के कुरुक्षेत्र से भाजपा सांसद हैं। वहीं, अंगोमचा इनर मणिपुर से कांग्रेस के टिकट पर सांसद हैं। दोनों सांसदों के बारे में यह जानकारी आरटीआई से मिली है। वित्तीय बैकग्राउंड बिल्कुल अलगभले ही नवीन जिंदल और अंगोमचा के संसदीय क्षेत्र में 2,575 किलोमी...