संभल, नवम्बर 9 -- सदर विधायक नवाब इकबाल महमूद ने अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर के मेयर चुने गए भारतीय मूल के ममदानी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह न केवल गौरव की बात है, बल्कि यह साबित करता है कि भारतवंशी और मुसलमान दोनों ही काबिलियत और मेहनत के दम पर किसी भी ऊंचाई को छू सकते हैं। शनिवार को थाना रायसत्ती क्षेत्र स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए विधायक महमूद ने कहा कि भारतीय मूल के व्यक्ति का अमेरिका जैसे देश में मेयर बनना अपने आप में देश का सम्मान बढ़ाने वाली बात है। मुसलमानों की आबादी वहां एक प्रतिशत से भी कम है, इसके बावजूद ममदानी ने डोनाल्ड ट्रंप की इच्छा के विरुद्ध जीत हासिल की। यह उनकी काबिलियत का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि 2017 के बाद से भारत में मुसलमानों की काबिलियत का सही उपयोग नहीं हो पा रहा है, जबकि इतिहास गवाह है ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.