प्रयागराज, फरवरी 14 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच हुई ट्रेड डील के खिलाफ आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को प्रदर्शन किया। आप सांसद संजय सिंह के आह्वान पर कार्यकर्ता पत्थर गिरजाघर धरना स्थल पर पहुंचे और इस डील की समस्या को बताया। आप के जिलाध्यक्ष सर्वेश यादव ने डील को देश की संप्रभुता, किसानों, छोटे व्यापारियों और आम नागरिकों के हितों पर सीधा हमला बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने भारत का कृषि बाजार अमेरिकी किसानों के लिए खोलकर देश के किसानों के डेथ वारंट पर साइन किया है, इसको हम लोग बर्दाश्त नहीं करेंगे। यह ट्रेड डील नहीं, थ्रेट डील है। नई ट्रेड डील के तहत भारतीय उत्पादों पर अमेरिका 18 प्रतिशत टैक्स लगाएगा, जबकि अमेरिकी कृषि उत्पादों को भारत में टैक्स फ्री एंट्री देकर देश के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.