यह जवाबदेही नहीं. मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को करो बर्खास्त; CBSE अधिकारियों के तबादले के बाद भी अड़ा विपक्ष
नई दिल्ली, जून 2 -- सीबीएसई के ऑन-स्क्रीन मार्किंग सिस्टम (OSM) विवाद के बीच बोर्ड के अध्यक्ष और सचिव के तबादले किए जाने के तुरंत बाद विपक्षी दलों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और बर्खास्तगी की मांग तेज कर दी है। कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी बयान में कहा कि सीबीएसई में हुई अनियमितताओं की पूरी जिम्मेदारी शिक्षा मंत्रालय की है और मंत्री धर्मेंद्र प्रधान जवाबदेह हैं। पार्टी ने लिखा है कि धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद पर बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनका संरक्षण बंद कर उन्हें तुरंत बर्खास्त करना चाहिए। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार की देखरेख में 'कोएम्प्ट' जैसी भ्रष्ट कंपनी को ठेका दिया गया। पार्टी का कहना है कि सरकार इन छोटी-मोटी हरकतों से अपनी जवाबदेही से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.