घाटशिला, नवम्बर 15 -- पोटका संवाददाता। घाटशिला उपचुनाव में झामुमो की जीत जनता के विश्वास, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की लोकप्रियता और झारखंड सरकार की नीतियों की जीत है। यह बातें पोटका विधायक संजीव सरदार ने कहीं। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में जनता ने साफ संदेश दे दिया है कि अब झारखंड में भाजपा का सफाया तय है। लोगों ने विकास, सम्मान और स्थिरता को चुना है। झारखंडी अस्मिता की रक्षा करने वाली सरकार पर जनता ने अपना भरोसा फिर से जताया है। आने वाले अब हर चुनावों में भी भाजपा को कड़ी हार का सामना करना पड़ेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.