नई दिल्ली, अप्रैल 3 -- राज्यसभा में राघव चड्ढा को उप-नेता के पद से हटाए जाने पर दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा ने आम आदमी पार्टी पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि यह चोरों के गैंग में माल के बंटवारे की लड़ाई है। अगर किसी के मुंह में जबान है और पीठ में रीढ़ की हड्डी है तो वह अरविंद केजरीवाल की पार्टी में ज्यादा दिन तक टिक नहीं सकता। आप सांसद राघव चड्ढा के मामले में दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा ने आम आदमी पार्टी पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि दिल्ली को लूटा गया है, पंजाब को लूटा गया है और अब पैसे के बंटवारे को लेकर चोरों के इस गिरोह में आपस में ही लड़ाई छिड़ गई है। यह भी पढ़ें- दिल्ली में LPG की कालाबाजारी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 75 सिलेंडर जब्तवहां सिर्फ वही लोग टिक सकते हैं. भाजपा नेता ने कहा कि अगर किसी के मुंह में जबान है औ...