नई दिल्ली, मई 1 -- लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शुक्रवार (1 मई) को कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी को लेकर केंद्र की भारतीय जनता पार्टी (BJP) की अगुवाई वाली नरेन्द्र मोदी सरकार पर हमला बोला है और इसे 'चुनावी बिल' करार दिया है। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि यह एक "चुनावी बिल" है और अगली "मार" पेट्रोल और डीजल पर पड़ेगी। विपक्ष के नेता ने कहा कि उन्होंने पहले ही चेताया था कि चुनाव के बाद महंगाई की मार पड़ेगी। विपक्षी दल ने इस बात की ओर इशारा किया कि गैस की कीमतों में यह बढ़ोतरी पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु और असम सहित पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों के लिए मतदान समाप्त होने के ठीक दो दिन बाद हुई है। राहुल गांधी ने 'एक्स" पर हिंदी में लिखे अपने पोस्ट में कहा, "कह दिया था - च...