यह खबर अभी जारी हुई है- जमालपुर स्टेशन की कुव्यवस्था देख भड़के पीसीसीएम, अधिकारियों-कर्मचारियों को लगाई फटकार
मुंगेर, मई 20 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। पूर्व रेलवे कोलकाता के प्रिंसिपल चीफ कॉमर्शियल मैनेजर (पीसीसीएम) डॉ. उदय शंकर झा ने बुधवार को जमालपुर रेलवे स्टेशन का सघन निरीक्षण किया। स्टेशन पर फैली गंदगी, अव्यवस्था और यात्री सुविधाओं की बदहाल स्थिति देखकर वे भड़क उठे और संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जमकर फटकार लगाई। करीब चार घंटे तक चले निरीक्षण के दौरान स्टेशन परिसर में हड़कंप मचा रहा। वहीं बेटिकट यात्रियों के बीच भी अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पीसीसीएम ने प्लेटफॉर्म संख्या एक, दो, तीन और चार, एस्केलेटर, वाहन पार्किंग क्षेत्र, सर्कुलेटिंग एरिया, टिकट बुकिंग काउंटर तथा फुट ओवरब्रिज परिसर का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्टेशन परिसर में जगह-जगह फैली गंदगी, कूड़ा-कचरा, अव्यवस्थित पार्किंग और पानी टंकी के नीचे जमा गंदगी पर उन्ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.