मुजफ्फरपुर, जनवरी 13 -- मुजफ्फरपुर। शहर में हो रहे बेतरतीब निर्माण कार्य स्मार्ट सिटी की सूरत ही नहीं, लोगों की सेहत भी बिगाड़ रहे हैं। आमजन की सुविधा को दरकिनार कर बिना सुरक्षा मानक हो रहे निर्माण कार्यों के कारण धूल से सांस की बीमारी तो सड़क पर बहते नालों के पानी से चर्म रोग की शिकायतें बढ़ रही हैं। इससे जंक्शन के उत्तरी और दक्षिणी इलाकों की करीब एक लाख की आबादी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं, लेकिन शिकायतें अनसुनी की जा रही हैं। इन क्षेत्रों में रेलवे और नगर निगम के स्तर से परियोजनाओं पर काम चल रहा है। धूल, प्रदूषण और अन्य परेशानियों से आजिज आकर स्टेशन रोड में सरकारी क्वार्टर में रहने वाले बहुत से लोगों ने तो कहीं और किराये का मकान ले लिया है। लोगों का कहना है कि निर्माण कार्य इस तरीके से हो कि यह आफत न बन जाए। नागरिक सुविधा की अनदेखी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.