पटना, मार्च 11 -- चलती ट्रेन के गेट पर खड़ा होकर रील्स बना रही बेगूसराय की छात्रा साक्षी कुमारी गंगा में गिर गई। हालांकि, मछुआरों ने गंगा से छात्रा को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। पटना के मोकामा में हाथीदह थाना क्षेत्र के राजेन्द्र सेतु पर मंगलवार को यह घटना हुई। लोहियानगर (बेगूसराय) निवासी साक्षी कुमारी पटना से परीक्षा देकर राज्यरानी एक्सप्रेस से बेगूसराय अपने घर लौट रही थी। ट्रेन ज्योंहि राजेंद्र सेतु पर पहुंची छात्रा बोगी के गेट पर खड़ी होकर रील्स बनाने लगी। इस दौरान असंतुलित होकर गंगा नदी में जा गिरी। साक्षी अपने भाई सौरभ कुमार के साथ राज्यरानी ट्रेन में सफर कर रही थी। भाई ने बताया कि राजेन्द्र सेतु पहुंचते ही वह ट्रेन के गेट पर खड़ा होकर रील्स बनाने लगी। इसी दौरान असंतुलित होने की वजह से वह सीधे गंगा में जा गिरी। घटना के तुरंत बाद मछुआर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.