नई दिल्ली, अप्रैल 4 -- राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के चलते पिछले 24 घंटों में कई शहरों में ओलावृष्टि, तेज हवाओं और हल्की बारिश का दौर जारी रहा। मौसम विभाग के अनुसार, श्रीगंगानगर के पदमपुर में सबसे ज्यादा 11.5 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि बीकानेर और आसपास के क्षेत्रों में भारी ओलावृष्टि हुई। सोशल मीडिया पर बीकानेर के अर्जुनसर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें खेत ओलों की वजह से सफेद चादर से ढके नजर आ रहे हैं। इस दृश्य की तुलना कश्मीर से की जा रही है, जिसे देखकर स्थानीय लोगों और अधिकारियों ने फसलों के नुकसान पर चिंता जताई है और सरकार से फसल बीमा के माध्यम से सहायता की उम्मीद की है। एक वन अधिकारी ने कहा, यह कश्मीर नहीं है। यह बीकानेर जिले का अर्जुनसर है। कल की ओलावृष्टि के बाद का दृश्य। उम्मीद है सरकार फसल बीमा का ध्यान रखेगी। यह ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.