नई दिल्ली, सितम्बर 9 -- टीवी के सबसे बड़े रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में ऑलरेडी झगड़े होने शुरू हो गए हैं। ताजा प्रोमो वीडियो से अंदाजा लग रहा है कि कैप्टन्सी टास्क इतना आसान नहीं होने वाला, और इसके लिए काफी तगड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। जियो हॉटस्टार ने जो नया प्रोमो वीडियो जारी किया है, उसमें काजी तौकीर कॉम्पटिशन में कनिका मान, आम्रपाली दुबे और आसिफ खान से भिड़ते नजर आ रहे हैं। एक तरफ जहां प्रोमो वीडियो फैंस को एपिसोड के लिए एक्साइटेड कर रहे हैं, वहीं गॉसिप गलियारों से खबर है कि यंग डीएसए इस सीजन के पहले कैप्टन बन चुके हैं।DSA बने घर के पहले कैप्टन! बिग बॉस से जुड़ी खबरें साझा करने वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म बिग बॉस तक ने अपनी एक पोस्ट में लिखा- यंग डीएसए इस सीजन के पहले कैप्टन बन चुके हैं। बता दें कि इस सीजन की पहली कैप्टन्सी के लिए होने ...