आरा, जून 21 -- भोजपुर जिले के चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर को लेकर अब तक कई प्रतिक्रियाएं सामने आ चुकी हैं। पुलिस एनकाउंटर में मारे गए भरत तिवारी को लेकर पुलिसिया कार्रवाई पर सवाल उठने के बाद सम्राट चौधरी सरकार ने पूरे प्रकरण की न्यायिक जांच के आदेश दे दिए हैं। लेकिन अब पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने कहा है कि यह एनकाउंटर नहीं बल्कि हत्या है। शाहपुर के बिलौटी गांव में परिजनों को ढांढस बंधाने पहुंचे आरके सिंह ने घटना पर कड़ा रूख अपनाते हुए कहा कि प्रथम दृष्टया यह मामला पूरी तरह हत्या का लगता है। उन्होंने कहा कि मैंने जो लाइव वीडियो देखा है और स्थानीय लोगों ने जो बताया है उसके अनुसार यह लड़का हाथ में पिस्टल लिए कुछ बोल रहा थ। बाद में उसने पिस्टल फेंक कर सरेंडर कर दिया। सरेंडर करने के बाद उसे गोली मारी गई। पूर्व मंत्री ने स्पष्ट किया ...