मुंबई, जनवरी 28 -- महाराष्ट्र के बारामती में हुए विमान हादसे में एनसीपी प्रमुख अजित पवार की मौत मामले में चाचा और एनसीपी (एसपी) चीफ शरद पवार की प्रतिक्रिया सामने आई है। शरद पवार ने इसे एक हादसा करार देते हुए कहा है कि इसमें कोई भी राजनीति नहीं होनी चाहिए। बुधवार सुबह 8.46 मिनट पर राज्य के डिप्टी सीएम अजित पवार को बारामती ले जा रहा जेट विमान क्रैश हो गया था, जिसमें प्लेन में सवार सभी की मौत हो गई। इस हादसे से पूरा पवार परिवार गमगीन है और शरद पवार समेत पूरे परिवार के लोग बारामती पहुंचे। मीडिया से बात करते हुए शरद पवार काफी दुखी नजर आए। उन्होंने कहा, ''यह एक हादसा है और इसमें राजनीति नहीं होनी चाहिए।'' अजित पवार का विमान सुबह लैंडिंग से ठीक पहले क्रैश हो गया। विमान ने लैंडिंग से पहले गो-अराउंड भी किया यानी कि पहली लैंडिंग सफल नहीं होने के बा...