यह एक ऐसी मौत, जिसे रोका जा सकता था; नेहा बोरा ने CM योगी से पूछा- क्या अब आप फोटो खिंचवाने जाएंगे?
नई दिल्ली, नवम्बर 7 -- वामपंथी छात्र संगठन AISA (ऑल इंडिया स्टूडेंट एसोसिएशन) की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा ने शनिवार को एक पोस्ट शेयर की, और इसे लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और यूपी भाजपा से एक सवाल पूछा। नेहा बोरा ने जिस पोस्ट को शेयर किया उसमें भाजपा की रैली की वजह से भारी ट्रैफिक में एंबुलेंस के फंसने के कारण एक कांस्टेबल की मौत होने के बारे में बताया गया है। इसी पोस्ट को रीपोस्ट करते हुए नेहा बोरा ने यूपी भाजपा और सीएम योगी को कठघरे में खड़ा करते हुए उनसे सवाल पूछा। बोरा ने पूछा कि क्या अब आप मृतक के घर फोटो खिंचवाने जा पाएंगे। अपनी पोस्ट में नेहा बोरा ने लिखा, 'यह कोई दुर्भाग्यपूर्ण घटना नहीं है, बल्कि यह एक ऐसी मौत है जिसे रोका जा सकता था।' इसके बाद बोरा ने सीएम से सवाल पूछते हुए लिखा, 'योगी आदित्यनाथ जी और यूपी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.