कोडरमा, फरवरी 24 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। झारखंड विधानसभा में मंगलवार को प्रस्तुत राज्य बजट पर कोडरमा विधायक डॉ. नीरा यादव ने प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि यह "अबुआ दिशोम" (अपना राज्य) का बजट नहीं, बल्कि "पिछुआ करोम" (पीछे ले जाने वाला) बजट है। यह बजट राज्य को आगे बढ़ाने के बजाय विकास के मामले में पीछे धकेलने वाला साबित होगा। डॉ. नीरा यादव ने कहा कि बजट भाषण के दौरान संसदीय कार्य मंत्री सह वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने दावा किया कि मईया सम्मान योजना के भुगतान के बाद भी राज्य के राजकोष में 78 हजार करोड़ रुपये की राशि उपलब्ध है। वहीं दूसरी ओर केंद्र सरकार से आर्थिक सहयोग नहीं मिलने और केंद्रीय करों में हिस्सेदारी कम मिलने की बात भी कही गई। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर ये दोहरी बातें क्यों की जा रही हैं? यदि राज्य के पास पर्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.