बोकारो, अप्रैल 6 -- बोकारो, प्रतिनिधि। छत्तीसगढ़ में आयोजित खेलो इंडिया राष्ट्रीय जनजातीय खेल व चंडीगढ़ में आयोजित राष्ट्रीय रिले चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चंदनकियारी के खिलाड़ियों ने न केवल जिले बल्कि पूरे राज्य का नाम गौरवान्वित किया है। इन खिलाड़ियों को रविवार को गोपनीय स्थित कार्यालय कक्ष में चंदनकियारी विधायक उमाकांत रजक व उपायुक्त अजय नाथ झा ने पौधा, अंग वस्त्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मौके पर सभी खिलाड़ियों के साथ जिला खेल पदाधिकारी हेमलता बून, कोच आशु भाटिया व खेल मित्रों को भी सम्मानित किया गया। विधायक उमाकांत ने कहा आपकी उपलब्धियां यह साबित करती हैं कि सीमित संसाधनों के बावजूद मजबूत इच्छाशक्ति से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। अब लक्ष्य और ऊंचा रखें और देश के लिए खेलें। उन्होंने खिलाड़ियों को व्यावहारिक सुझाव दे...