रामपुर, फरवरी 14 -- उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की पूर्व सदस्य और युवा कवि राजवीर सिंह राज की माता जगदेवी सागर की प्रथम पुण्यतिथि पर जगदेवी सागर स्मृति सम्मान समिति की ओर से विकास कालोनी गंगापुर स्थित आवास कॉलोनी में शुक्रवार को शांति एवं परित्राण पाठ का आयोजन किया गया। कवियों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से संवेदनाएं व्यक्त की। कार्यक्रम में कवियों दृारा नारी शक्ति,मां ,बहन ,बेटी आदि से जुड़ी एक से बढ़कर एक काव्य प्रस्तुतियां दी गईं। गजलकार ओंकार सिंह विवेक ने अपने मार्मिक मुक्तक प्रस्तुत करते हुए कहा कि प्यार करो तुम अविरल सबसे प्यार करो,शुभ आशीषों की अपने बौछार करो। उच्च लोक में बैठी माता जगदेवी,हम कवियों की काव्यांजलि स्वीकार करो। प्रदीप राजपूत माहिर ने शेर के माध्यम से काव्यांजलि अर्पित करते हुए कहा कि कभी मुश्किलों से लड़कर कभी रास्ते बद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.