नई दिल्ली, मार्च 8 -- रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 विश्व कप के फाइनल मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया। भारत तीसरी बार विश्व कप जीतने वाली दुनिया की पहली टीम बन गया है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 255 रन बनाए जिसके जवाब में न्यूजीलैंड 159 रनों पर ही सिमट गई। जसप्रीत बुमराह ने इस मैच में चार ओवर में 15 रन देकर चार विकेट हासिल किए और प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब भी अपने नाम किया। प्लेयर ऑफ द मैच जीतने के बाद पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में उन्होंने अपने विचार साझा किए और बताया कि यह विश्व कप जीतना उनके लिए क्यों खास था। जसप्रीत बुमराह ने कहा, "यह बेहद खास एहसास है, क्योंकि मैंने अपने घरेलू मैदान पर एक फाइनल खेला था और उसमें जीत हासिल नहीं कर पाया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.