यहां से पढ़ने वालों की हर तरफ धूम, श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स के सौ साल पर पीएम मोदी
नई दिल्ली, सितम्बर 5 -- दिल्ली स्थित श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स अपनी सौवीं वर्षगांठ मना रहा। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधित किया। उन्होंने कहाकि यहां से पढ़कर निकले लोग हर तरफ धूम मचा रहे हैं। पीएम मोदी ने कहाकि आज का दिन श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स के लिए ऐतिहासिक है। मैं आप सभी को एसआरसीसी के इस समारोह के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूं। उन्होंने आगे कहाकि जब कोई संस्थान 100 साल का होता है तो वह उपलब्धियों और प्रेरणाओं का महासागर हो जाता है। 100 साल की अपनी इस यात्रा में एसआरसीसी ने पीढ़ियों को उज्जवल भविष्य से जोड़ा है। प्रधानमंत्री ने संस्थान की शुरुआत के बारे में बताते हुए कहाकि इसकी यात्रा दरियागंज के एक छोटे से स्थान से शुरू हुई थी। अब यह एक विशाल वृक्ष बन चुका है, जिसने कई पीढ़ियों को छांव दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.