यहां सीधे Rs.70,000 सस्ता मिल रहा सैमसंग का पुराना Galaxy Z Fold, इस डील ने मचाई धूम
नई दिल्ली, जुलाई 23 -- हाल ही में सैमसंग ने किताब की तरह खुलने वाला नया Samsung Galaxy Z Fold 8 5G भारतीय बाजार में लॉन्च किया है। नए मॉडल की शुरुआती कीमत 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट के लिए 1,79,999 रुपये है। जाहिर सी बात है कि इतना महंगा फोन हर किसी के बजट में नहीं होगा। अगर आप भी किताब की तरह खुलने वाला फोल्डेबल स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं लेकिन इतनी बड़ी रकम खर्च नहीं करना चाहते हैं, तो यह खबर खास आपके लिए है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर सैमसंग का ही एक फोल्डेबल फोन अपनी लॉन्च प्राइस से करीब 70,000 रुपये सस्ता मिल रहा है। इतने बड़े डिस्काउंट के बाद यह कई लोगों के बजट में आ गया है। हम बात कर रहे हैं Samsung Galaxy Z Fold 4 5G की, जो 2022 में बाजार में आया था। यह फोन पुराना जरूर है लेकिन इसे लेकर आप अपना फोल्डेबल फोन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.