नई दिल्ली, जुलाई 27 -- भारत ने रूस-यूक्रेन संघर्ष के चलते भारतीय नागरिकों को सलाह दी है कि वे काला सागर इलाके में वाणिज्यिक पोत पर नौकरी स्वीकार करने से पहले खतरे को ध्यान में रखें। रविवार को विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि संघर्ष के कारण काला सागर और आसपास के समुद्री इलाकों में सुरक्षा की स्थिति बहुत खराब बनी हुई है। यहां वाणिज्यिक पोत को मिसाइल और ड्रोन हमलों का सामना करना पड़ रहा है। बीते अप्रैल महीने से इस प्रकार की घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी देखी गई है। इन हमलों में अब तक पांच भारतीयों की मृत्यु भी हुई है।ये दी सलाह मंत्रालय ने कहा कि इस क्षेत्र से गुजरने वाले जहाजों पर नौकरी करने वाले भारतीय नागरिकों को यह सलाह दी जाती है कि वे ऐसा कार्य स्वीकार करते समय मौजूदा खतरे को ध्यान में रखें तथा उसका आंकलन करें। इसके बावजूद भी यदि कोई ऐ...