यहां भाजपा सरकार के खिलाफ 'चार्जशीट' तैयार कर रही कांग्रेस, 15 दिन में 'सेना' भी
देहरादून, सितम्बर 9 -- उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा ने सभी संगठन प्रमुखों को अगले 15 दिनों के भीतर अपनी कार्यकारिणियों का गठन करने और प्रदेशभर में सक्रिय होकर काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने फ्रंटल संगठनों, विभागों एवं प्रकोष्ठों के प्रमुखों के साथ वन-टू-वन चर्चा की और अब तक के कार्यों का ब्योरा लिया गया और आगामी तीन महीनों के कार्यक्रमों की रणनीति तय की गई। देहरादून स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रभारी कुमारी शैलजा और प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठकें आयोजित की गईं। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी, महिला सुरक्षा, दलित उत्पीड़न और महंगाई जैसे मुद्दों पर भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कार्यकर्ताओं को मैदान में उतरकर आवाज बुलंद करनी होगी। संगठन केवल कागजों तक सीमित न रहे, बल्कि गांव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.