नई दिल्ली, जुलाई 15 -- पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी नेता शंखुदेव पंडा ने परिणय सूत्र में बंध गए हैं। उन्होंने पत्रकार स्वर्णाली सरकार से एक छोटे समारोह में शादी कर ली है। खबर है कि इस कार्यक्रम में राज्य के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने भी शिरकत की थी। कहा जा रहा है कि पंडा और सरकार के बीच लंबे समय से रिलेशन की अटकलें थीं, लेकिन कभी भी इसे लेकर आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा गया था। संघवाद प्रतिदिन की रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार को राजधानी कोलकाता के लग्जरी होटल पोलो फ्लोटेल में समारोह आयोजित हुआ था। इसमें सीएम शुभेंदु अधिकारी के अलावा केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार, तापस रॉय समेत भाजपा के कई बड़े नाम शामिल हुए थे। पंडा राजनेता के साथ-साथ फिल्म डायरेक्टर भी हैं। यह भी पढ़ें- नए अवतार में दिखे बंगाल में बीजेपी के मंत्री दिलीप घोष, 'झा...