नई दिल्ली, अप्रैल 30 -- कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद को लेकर जारी विवाद के बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने साफ किया कि राज्य सरकार में फिलहाल नेतृत्व को लेकर कोई परिवर्तन नहीं होने वाला है। इसके साथ ही राज्य में मुख्यमंत्री सिद्दारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के समर्थकों में जारी विवाद पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि इसका समाधान जल्दी ही किया जाएगा। कर्नाटक में जारी नेतृत्व संकट की अटकलों पर मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने जोर देकर कहा कि अगर कोई परिवर्तन होता भी है, तो वह पार्टी के शीर्ष नेतृत्व में चर्चा के बाद होगा। उन्होंने कहा, "अगर सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मैं मिलकर कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन पर कोई निर्णय लेते हैं, तो उसमें समय लगेगा। अभी इंतजार कीजिए और देखिए।" यह भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.