नई दिल्ली, मार्च 7 -- बीते कुछ दिनों से गर्मी अपना पूरा प्रभाव दिखाने लगी है। उत्तर और पश्चिम भारत में तापमान सामान्य से दो या तीन डिग्री ज्यादा दर्ज किया जा रहा है। राजधानी दिल्ली में भी चटक धूप तापमान बढ़ा रही है। शुक्रवार को राजधानी दिल्ली का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से सात डिग्री ज्यादा था। दिल्ली में रात का तापमान भी सामान्य से ज्यादा दर्ज किया गया है।यूपी का मौसम मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश में भी गर्मी का प्रकोप बढ़ रहा है। 7 मार्च तक मौसम शुष्क बने रहने का अनुमान है। उत्तर प्रदेश में फिलहाल बारिश का कोई अलर्ट नहीं है। राज्य के ज्यादातर जिलों में तेज धूप खुली रहेगी। कुछ जगहों पर हल्के बादल छाए रह सकते हैं। हालांकि इससे गर्मी से कोई निजात नहीं मिलने वाली है।पंजाब और हरियाणा में बढ़ेगा पारा ...