देवरिया, मार्च 23 -- भागलपुर(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। अगर हिंदू हो तुम तो वेद का वरदान बन जाओ, मुसलमां हो तो मुसलसल ईमान बन जाओ, मगर इस देश की मिट्टी तुम्हें कुछ और है कहती है, रहो कुछ इस तरह मिलकर की हिन्दुस्तान बन जाओ कर्नल वीपी सिंह की कविता की यह लाइन देवरिया जनपद के विकास खंड के भागलपुर के अंडिला गांव के लोगों पर सटीक बैठती हैं। यहां मंदिर व मस्जिद आपस में गुप्त गू करते हैं। दोनों की सटी दीवारें हैं। न तो कभी मंदिर के घंटों से इबादत में खलल पड़ी और न ही अजान से पूजा में कोई व्यवधान पड़ा। इस गांव के लोग हिंदू-मुस्लिम सौहार्द की मिसाल हैं।अड़िला गांव की आबादी लगभग चार हजार है। यहां 3500 हिंदू तो पांच सौ मुस्लिम समुदाय के लोग निवास करते हैं, यहां गंगा-जमुनी बयार बहती है। यहां आमने-सामने मंदिर व मस्जिद हैं। यहां एक साथ हनुमान चालीसा तो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.