यहां खुला 'इस्लामिक-फ्रेंडली' जिम: न म्यूजिक, न साथ वर्कआउट करेंगे महिला-पुरुष; भारी बवाल
पलक्कड़, जून 4 -- केरल के पलक्कड़ जिले में एक फिटनेस सेंटर को लेकर इन दिनों सोशल मीडिया पर तीखी बहस छिड़ गई है। इस फिटनेस सेंटर ने खुद को 'इस्लामिक-फ्रेंडली जिम' के तौर पर प्रमोट किया है, जिसके बाद एक नया विवाद खड़ा हो गया। जिम में जोर से म्यूजिक बजाने पर पाबंदी है और महिलाओं-पुरुषों के लिए वर्कआउट की टाइमिंग से लेकर जगह तक बिल्कुल अलग रखी गई है।क्या है पूरा विवाद? इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, पलक्कड़ के पुथुनागरम में स्थित इस जिम के मालिक नवाज मुथु टी ने हाल ही में एक प्रमोशनल वीडियो जारी किया था। वीडियो में बताया गया कि यह जिम बिना किसी तेज म्यूजिक के चलेगा। इसके अलावा, महिलाओं और पुरुषों के लिए न सिर्फ वर्कआउट का समय और जगह अलग होगी, बल्कि उनके ट्रेनर भी अलग-अलग होंगे। यह वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोग सवाल उठाने लगे कि क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.