अंबेडकर नगर, मार्च 26 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। एक बार सबको हैरत होगी, मगर यह सच है कि जिले में एक ऐसी भी गौशाला है, जिसके गौवंश संगीत सुनते हैं। साथ ही फव्वारे से स्नान भी करते हैं। ऐसी गौशाला जिले की नगर पंचायत इल्तिफातगंज में है। नगर पंचायत इल्तिफातगंज के मोहल्ला सहजौरा में गौशाला बना है। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी अजीत बागी ने सहजौरा की गौशाला में धीमी ध्वनि का म्यूजिक सिस्टम लगवाया है। जो धीमी आवाज में बजता रहता है। साथ ही गौशाला के चारों दिशा में पाइप बिछवाया है। पाइप से सभी पशुओं पर पानी का फुहार डाला जाता है। जिससे गौशाला ठंडा रहता है। गौशाला की इस व्यवस्था की लोग सराहना कर रहे है। जल्द ही अन्य कुछ गौशाला में इसी तरह की व्यवस्था होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.