यहां आवास विकास ने निजी जमीन पर बना दिए मकान, पुलिस बल के साथ तोड़ने पहुंची टीम
प्रमुख संवाददाता, मई 27 -- UP News : उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के सबसे अच्छे माने जाने वाले मोहल्लों में से एक बेतियाहाता में एक अजीब और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि यहां आवास विकास ने निजी जमीन पर आवास बनाकर बेच दिए। मामले में अदालत के सख्त रुख के बाद पुलिस बल के साथ अदालत अमीन वीरेंद्र यादव कब्जा दिलाने पहुंचे। उन्होंने जमीन की निशानदेही की। भवनों पर निशान लगाए, हालांकि कटर और जरूरी संसाधनों के अभाव में भवन तोड़कर कब्जा दिलाने की कार्रवाई नहीं हो सकी। इस बीच टीम को आवास विकास परिषद से भवन खरीदने वाले भवन स्वामियों के प्रतिरोध का सामना भी करना पड़ा। मार्च से ही इजरा के आदेश का अनुपालन कराने में जुटे अदालत अमीन वीरेंद्र यादव मंगलवार को अदालत के कर्मचारियों, बेतियाहाता चौकी इंजार्ज विवेक राय और पुलिस बल के साथ प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.