यस कार्यक्रम में 42 प्रतिभागियों ने लिया भाग
रांची, मई 9 -- रांची, विशेष संवाददाता। झारखंड स्टेट फैकल्टी डेवलपमेंट अकादमी (जेएसएफडीए) और उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, झारखंड सरकार की ओर से द आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन के सहयोग से रांची विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ योग, मोरहाबादी में आयोजित पांच दिवसीय यूथ एम्पावरमेंट एंड स्किल्स (यस), कार्यक्रम का समापन शनिवार को हुआ। उद्देश्य युवाओं के समग्र व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास को बढ़ावा देना था। प्रशिक्षण सत्रों का संचालन प्रशिक्षिका रिया त्यागी ने किया। इस दौरान प्रतिभागियों को नेतृत्व विकास, तनाव प्रबंधन, भावनात्मक सुदृढ़ता, संचार कौशल, जीवन कौशल और व्यक्तित्व विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया।रांची विश्वविद्यालय के 42 प्रतिभागियों ने इस कार्यक्रम को सफलतापूर्वक पूरा किया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.