नई दिल्ली, नवम्बर 7 -- रणबीर कपूर की रामायण की तारीफ हो रही है। थिएटर से बाहर निकलने वाली ऑडियंस ने फिल्म को खास बताया है। किसी को नितेश तिवारी के डायरेक्शन की तारीफ की तो किसी ने ग्रैंड स्तर को खास बताया। एक बड़ा वर्ग ऐसा भी है जिसने राम के किरदार से ज्यादा, रावण बने यश के दमदार अंदाज और डायलॉग की तारीफ की। वहीं साई पल्लवी ने भी प्रभाव छोड़ने वाली परफॉरमेंस दी है। लेकिन क्या आप जानते हैं इन दोनों साउथ एक्टर्स की आवाज को डब किया गया है। ये असली आवाजें किसी और की है। इनकी आवाजों की वजह से रामायण देखने में ऑडियंस को मजा आ रहा है।यश के लिए इस एक्टर ने की हिंदी में डबिंग रामायण के हिंदी वर्जन में यश के दमदार डायलॉग ने ऑडियंस को सीटियां मारने पर मजबूर कर दिया था। ये डायलॉग असल में शरद केलकर की आवाज में थे। शरद ने पहले भी कई साउथ एक्टर्स जैसे पबा...