नई दिल्ली, अगस्त 3 -- दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) 2026 में सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए लगातार दूसरी जीत दर्ज की। रविवार को अरुण जेटली स्टेडियम में बारिश से प्रभावित 10-10 ओवर के मुकाबले में टीम ने आउटर दिल्ली वॉरियर्स को चार विकेट से हराकर अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली। 131 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने 9.5 ओवर में छह विकेट खोकर 133 रन बनाते हुए रोमांचक जीत हासिल की। टीम की जीत के नायक विकेटकीपर बल्लेबाज़ वंश बेदी रहे, जिन्होंने मात्र 16 गेंदों में नाबाद 47 रनों की तूफानी पारी खेली। अपनी पारी में उन्होंने तीन चौके और पांच छक्के जड़े। कप्तान यश धुल ने 16 गेंदों में 35 रन बनाकर टीम को तेज शुरुआत दिलाई, जबकि जोंटी सिद्धू ने 12 गेंदों में 25 रन की उपयोगी पारी ख...