नई दिल्ली, अगस्त 25 -- सुपरस्टार एक्टर यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'टॉक्सिक - अ फेयरी टेल फॉर ग्रोन अप्स' सिनेमाघरों में 26 अगस्त को रिलीज होने जा रही है। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर यूं तो फिल्में शुक्रवार को ही रिलीज होती हैं, लेकिन गीतु मोहनदास के निर्देशन में बनी इस फिल्म की रिलीज डेट बुधवार चुनी गई है, लेकिन क्यों? जहां एक तरफ फिल्म का ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन दमदार बनाने और अच्छी शुरुआत दिलाने के लिए मेकर्स अपनी फिल्म वीकेंड पर रिलीज करना पसंद करते हैं, वहां ऐसा क्यों है कि 'टॉक्सिक' बुधवार को रिलीज की जा रही है? चलिए जानते हैं।मिलेगा लॉन्ग वीकेंड रनवे टाइम्स नाऊ की एक रिपोर्ट के मुताबिक 'टॉक्सिक' को बुधवार को रिलीज करना रणनीतिक नजरिए से काफी समझदारी भरा कदम है। ऐसा करके मेकर्स अपनी फिल्म को ज्यादा लंबा थिएट्रिकल रनवे देना चाह रहे हैं। वीकेंड से...