नई दिल्ली, अगस्त 29 -- यश की फिल्म टॉक्सिक बुधवार को रिलीज हुई है। टॉक्सिक से काफी जबरदस्त उम्मीद की गई थी, लेकिन फिल्म को लेकर अब तक दर्शकों और क्रिटिक्स के मिक्स रिस्पॉन्स आ रहे हैं। अब कन्नड़ स्टार किच्चा सुदीप ने फिल्म को लेकर अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने कहा कि ऐसी फिल्म को बनाने के लिए गट्स चाहिए।किच्चा ने क्या कहा टॉक्सिक को लेकर किच्चा ने ट्वीट किया, 'बस ये कहना चाहता हूं कि यश, आपने सच में कुछ आउट ऑफ द बॉक्स करने की कोशिश की है। अपनी पिछली कमर्शियल ब्लॉकबस्टर फिल्म का कोई आम, उम्मीद के मुताबिक या घिसा-पिटा सीक्वल बनाने का आसान रास्ता चुनने के बजाय, आपने सच में कुछ हटकर करने की कोशिश की है। इसके लिए एक अलग माइंडसेट, कन्विक्शन और सबसे ज्यादा जरूरी, गट्स चाहिए कुछ ऐसा बनाने के लिए।' यह भी पढ़ें- टॉक्सिक: धमाकेदार ओपनिंग, रेटिंग मे...