हापुड़, जून 22 -- मेरठ रेंज के डीआईजी कलानिधि नैथानी ने यश ऐप पर फीडिंग और बार बार अपराध करने वालों की समीक्षा कर जनपद के पुलिस अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ️खराब निगरानी के कारण दोबारा अपराध हुआ तो संबंधित की जिम्मेदारी तय की जाए। ️जेल जाने वाले अपराधियों की यक्ष ऐप में समयबद्द फीडिंग की जाए। एसओएस और ब्राडकास्ट फीचर का अधिक से अधिक प्रयोग किया जाए। बार-बार अपराध कर रहे अपराधियों की पहचान इस ऐप के माध्यम से आसानी से हो सकता है। डीआईजी कलानिधि नैथानी ने बताया कि यक्ष ऐप वर्तमान समय में अपराधियों के डिजिटल प्रोफाइल, सत्यापन, निगरानी, सूचना संकलन एवं विश्लेषण का एक महत्वपूर्ण प्लेटफॉर्म बन चुका है। रेंज में विभिन्न आपराधिक घटनाओं का यक्ष ऐप के माध्यम से खुलासा किया गया है।

गिरफ्तारी संबंधित निर्देश उन्होंने बताया कि मे...