गाजीपुर, मई 2 -- खानपुर। सैदपुर निवासी यशोवर्धन सिंह का महाराष्ट्र प्रीमियर लीग (एमपीएल) सीजन-4 में चयन होने से क्षेत्र में खुशी की लहर है। वह मोहन सिंह के पुत्र हैं और एक प्रतिभाशाली ऑलराउंडर के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। ऑक्शन के दौरान नॉर्थ मुंबई पैंथर्स ने उन्हें उनके बेस प्राइस दो लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया। यशोवर्धन ने हाल ही में एमसीए चैंपियंस ट्रॉफी में विजेता बनी येलो टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया था, जिससे उनका चयन लगभग तय माना जा रहा था। उनके लगातार अच्छे प्रदर्शन को देखते हुए टीम ने उन पर भरोसा जताया। बताया जा रहा है कि नॉर्थ मुंबई पैंथर्स के आइकॉन खिलाड़ी अजिंक्य रहाणे हैं, जिनके साथ खेलना यशोवर्धन के लिए बड़ा अवसर होगा। यह भी पढ़ें- 33 साल की उम्र में IPL में किया डेब्यू, जानिए कौन है रघु शर्मा जिन्हें मुं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.