गाजीपुर, मई 3 -- सैदपुर। क्षेत्र के युवा क्रिकेटर यशोवर्धन सिंह ने अपनी प्रतिभा के दम पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। महाराष्ट्र प्रीमियर लीग (एमपीएल) सीजन-4 की नीलामी में उन्हें नॉर्थ मुंबई पैंथर्स ने 2 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया है। मोहन सिंह के पुत्र यशोवर्धन एक बेहतरीन ऑलराउंडर हैं और हाल के समय में उनका प्रदर्शन शानदार रहा है। एमसीए चैंपियंस ट्रॉफी में उनके उत्कृष्ट खेल ने चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित किया, जहां उनकी टीम ने खिताब भी जीता। अब उन्हें अनुभवी खिलाड़ी अजिंक्य रहाणे के साथ खेलने का अवसर मिलेगा, जो उनके करियर के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा। इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है और यह अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा बनी है। यह भी पढ़ें- यशोवर्धन सिंह का महाराष्ट्र प्रीमियर लीग में चयन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...