मथुरा, नवम्बर 29 -- यशोदा बेन ने शुक्रवार शाम अपने परिजनों सहित श्रीकृष्ण जन्मभूमि पहुंचकर सभी मन्दिरों के दर्शन किए। पूजाचार्यों द्वारा मंगलाचरण कर पुष्पांजलि अर्पित कराने के उपरान्त उन्हें प्रसादी चुनरी व प्रसाद देकर अखण्ड सौभाग्यवती रहने का आशीष प्रदान करने की प्रार्थना की। दर्शन उपरान्त वह प्रसन्न मुद्रा में दिखीं व मन्दिर प्रबंधन की प्रशंसा करते हुए व पुनः आगमन के लिए कहते हुए प्रस्थान किया। इस अवसर पर प्रबंध समिति के सदस्य गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी, प्रबंधक राजेश पांडेय व प्रभारी जनसंपर्क विजय बहादुर सिंह की उपस्थिति रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.