नई दिल्ली, अक्टूबर 11 -- रणजी ट्रॉफी के 92वें संस्करण का आगाज हो गया है। पहले दिन फैंस के लिए कुछ अच्छे तो कुछ खराब अपडेट्स सामने आ रहे हैं। न्यूजीलैंड के आगामी दौरे से पहले कई भारतीय खिलाड़ी रणजी ट्रॉफी में हिस्सा ले रहे हैं, ताकि वह रिधम में रह सके। हालांकि यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल जैसे पर्मानेंट ओपनर्स पहली पारी में बुरी तरह फेल हो गए। इसके अलावा देवदत्त पडिक्कल और साई सुदर्शन जैसे खिलाड़ी, जिनका चयन न्यूजीलैंड दौरे के लिए हो सकता है उनका प्रदर्शन भी कुछ खास नहीं रहा। भारत के न्यूजीलैंड दौरे का आगाज 22 अक्टूबर से होगा। पहले 5 मैच की टी20 सीरीज खेली जाएगी, इसके बाद इतने ही मैचों की वनडे सीरीज होगी। अंत में भारत-न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। ऐसे में टेस्ट प्लेयर्स के पास प्रैक्टिस का काफी समय है। भारत-न्यूजील...