नई दिल्ली, अप्रैल 7 -- राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के युवा ओपनर यशस्वी जायसवाल ने मंगलवार को आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस (एमआई) के खिलाफ कमाल की बल्लेबाजी की। उन्होंने गुवाहाटी के बरसापार क्रिकेट स्टेडियम में तूफानी अर्धशतकीय पारी खेली। यशस्वी ने 32 गेंदों में 10 चौकों और चार छक्कों की मदद से नाबाद 77 रन बनाए। उन्होंने 23 गेंदों में पचासा कंप्लीट कर लिया था। यह उनका मौजूदा सीजन में दूसरा और आईपीएल करियर का 17वां अर्धशतक है। 24 वर्षीय यशस्वी ने एक धाकड़ लिस्ट में अनुभवी बल्लेबाज अंजिक्य रहाणे की बराबरी कर ली है। उन्होंने 2020 में आरआर की ओर से आईपीएल डेब्यू किया था। दरअसल, यशस्वी आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए सबसे ज्यादा बार 50 प्लस स्कोर बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में संयुक्त रूप से दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने 69 पारियों मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.